धर्मशाला की तैयारी का एसडीअो ने लिया जायजा

Published at :14 Jul 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मशाला की तैयारी का एसडीअो ने लिया जायजा

बेलहर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार ने कांवरिया पथ धौरी से जिलेबीमोड़ तक निरीक्षण किया. इसमें कांवरिया पथ पर बालू बिछाव, शौचालय, धर्मशाला की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, अतिक्रमण आदि की जानकारी ली. उन्होंने धौरी के पास दो सौ मीटर तक मिट्टी युक्त बालू बिछे होने, वहीं विश्वकर्माधौरी के पास कांवरिया […]

विज्ञापन

बेलहर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार ने कांवरिया पथ धौरी से जिलेबीमोड़ तक निरीक्षण किया. इसमें कांवरिया पथ पर बालू बिछाव, शौचालय, धर्मशाला की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, अतिक्रमण आदि की जानकारी ली. उन्होंने धौरी के पास दो सौ मीटर तक मिट्टी युक्त बालू बिछे होने, वहीं विश्वकर्माधौरी के पास कांवरिया पथ का समतलीकरण नहीं करने, मधुकरपुर के पास कांवरिया पथ का पानी से कटाव की स्थिति,

मधुकरपुर से शिवलोक तक मिट्टी युक्त बालू होने, महाकाल कांवरिया पथ पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को ठीक करने का निर्देश दिया. वहीं जिलेबी मोड़ स्थित सरकारी धर्मशाला में शौचालय की टंकी का कार्य में तेजी लाने को कहा. धर्मशाला के सामने की सफाई करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडे, अंचलाधिकारी को विशेष नजर रखते हुए इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन