पूर्ण शराबबंदी से क्राइम व एक्सीडेंट का घटेगा ग्राफ

Published at :07 Apr 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्ण शराबबंदी से क्राइम व एक्सीडेंट का घटेगा ग्राफ

कटोरिया : रेफरल अस्पताल के सभाकक्ष में बुधवार को पूर्ण शराबबंदी कार्यक्रम की सफलता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों व वरीय स्वास्थ्यकर्मियों को शराब छोड़ने वाले रोगियों की काउंसिलिंग करने से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए कई अहम जानकारियां दी. प्रभारी चिकित्सा […]

विज्ञापन

कटोरिया : रेफरल अस्पताल के सभाकक्ष में बुधवार को पूर्ण शराबबंदी कार्यक्रम की सफलता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों व वरीय स्वास्थ्यकर्मियों को शराब छोड़ने वाले रोगियों की काउंसिलिंग करने से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए कई अहम जानकारियां दी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मंडल ने पूर्ण शराबबंदी कार्यक्रम की सफलता से क्राइम एवं एक्सीडेंट की घटनाओं के ग्राफ में काफी गिरावट आयेगी.

शराब का आदी हो चुके लोगों को शराब छोड़ने के बाद उन्हें होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने हेतु समाज के लोग सहानुभूतिपूर्वक वैसे रोगियों को अस्पताल लायें. 80 प्रतिशत रोगी सिर्फ काउंसिलिंग से ही ठीक हो जायेंगे. शराब कैसे नुकसान पहुंचा रहा है, उन्हें बताने की जरूरत है. शराब से शारीरिक, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक नुकसान तो होती ही है, कई बार शराब का सेवन करने के चक्कर में लोग कानूनी व प्रशासनिक समस्याओं में फंस जाते हैं.

कई बार नशे व उत्तेजना में उनसे अपराध भी हो जाता है. इस मौके पर डॉ दीपक भगत, डॉ नरेश प्रसाद, डॉ एसडी मंडल, डॉ विनोद कुमार, डॉ रवींद्र कुमार, एएनएम गीता कुमारी, अमृता जायसवाल, स्वास्थ्यकर्मी उदय वर्मा, रामनरेश भगत, सुधीर ठाकुर, सुनील कुमार, शोभाकांत दौड़ाई, सोहनलाल मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन