आज तक नहीं हुई बांध की मरम्मत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 9:33 AM
शंभुगंज: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुलनी पंचायत के पहड़ी गांव के समीप वर्षा पूर्व बनाये गये बांध व पुल कई वर्षो से टूटे पड़े हैं, जिससे किसानों के सैकड़ों एकड़ जमीन में पानी नहीं पहुंच पाता है. इस कारण किसानों के खेत में अच्छी फसल नहीं हो पाती है. इस संबंध में किसान कृष्णानंद सिंह, उमाकांत […]
कई बार किसानों ने अपने खेत तक पानी ले जाने के लिए गांवों में चंदा कर बांध की खुदाई करायी. फिर भी खेत तक पानी नहीं पहुंच पाया. इससे किसानों में काफी आक्रोश है. किसानों का कहना है कि सैकड़ों एकड़ जमीन में खेती करना डीजल इंजन के सहारे संभव नहीं है. इस क्षेत्र में लोग ज्यादा तर खेती पर ही निर्भर हैं. लेकिन खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों का खेत परती पड़ा रह जाता है. अगर इस बांध व पुल का मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो किसानों के समक्ष रोजी रोटी की संकट आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










