झूठा है अपहरण का मामला : एसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2015 8:23 AM
बांका/ अररिया: जोकीहाट प्रखंड में निजी नर्सिग होम का संचालन करने वाले डॉ आरएन भारती के अपहरण का मामला झूठा निकला. इसके साथ ही स्थानीय लोगों का यह संदेह भी सही निकला की डॉक्टर ने गुमराह करने के लिए जान-बूझ कर यह साजिश रची. मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के […]
मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी विजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि घरेलू विवाद के कारण आरएन भारती सोमवार को अपने घर से निकले. नशे की हालत में तेज गति से गाड़ी चलाने के दौरान उनकी कार अररिया-बांका पथ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में घायल आरएन भारती को ग्रामीणों के सहयोग से बांका सदर अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने अपहरण की झूठी कहानी रच कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.
एसपी ने कहा कि अपहरण की बात पूरी तरह से गलत है. मौके पर आरएन भारती व उनके किसी सहयोगी के मोबाइल पर हुई बातचीत का टेप भी जारी किया. इसमें वे बार-बार आत्महत्या की धमकी दे रहे थे, जबकि उनके सहयोगी उनसे घर वापस लौट जाने की जिद कर रहे थे. जारी टेप में डॉक्टर खुद तेज गति से गाड़ी चलाने सहित जिंदा घर वापस नहीं लौटने की बात कह रहे थे. डॉक्टर ने फोन पर यह भी कहा कि उनके मरने के बाद परिजनों को कोई दिक्कत नहीं होगी.
उन्होंने 75 लाख का इंश्योरेंस करा रखा है. एसपी ने बताया कि डॉक्टर का अपनी पत्नी रेणु भारती से विवाद चल रहा था. घरेलू लड़ाई झगड़े से तंग आ कर उन्होंने जानबूझ कर यह कहानी रची. पुलिस अनुसंधान कर रही है. दोषी चिकित्सक के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की बात एसपी ने कही. प्रेस वार्ता के दौरान नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










