6051 में निलाम हुआ दो किलो का कद्दू

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के भोरसार-भेलवा पंचायत के जामा मसजिद भेलवा में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अता की जाने के बाद हुई दो किलो कद्दू की निलामी चर्चा का विषय बन गया. इस कद्दू की सर्वाधिक बोली मो आरिफ अंसारी उर्फ बबलू ने छह हजार एकावन रुपये लगायी. दूसरे स्थान पर रहने वाले रिजवान अंसारी […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के भोरसार-भेलवा पंचायत के जामा मसजिद भेलवा में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अता की जाने के बाद हुई दो किलो कद्दू की निलामी चर्चा का विषय बन गया. इस कद्दू की सर्वाधिक बोली मो आरिफ अंसारी उर्फ बबलू ने छह हजार एकावन रुपये लगायी.

दूसरे स्थान पर रहने वाले रिजवान अंसारी ने पांच हजार एकावन रुपये का डाक बोला था. इस मौके पर मसजिद के इमाम मौलाना रिजवान अहमद, मो इजहार, मो अब्दुल रज्जाक अंसारी, मो विरासत सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कद्दू के डाक की राशि को मसजिद के विकास कार्य में खर्च की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन