छापेमारी में 43 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद

Published at :12 Jun 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 43 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद

बांका : उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को सदर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में छापेमारी कर करीब 43 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद किया. छापेमारी उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गयी थी, इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी […]

विज्ञापन

बांका : उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को सदर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में छापेमारी कर करीब 43 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद किया. छापेमारी उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गयी थी, इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त गांव निवासी निवास यादव अपने दुकान में अवैध तरीके से देशी व विदेशी शराब की बिक्री कर रहा है. साथ ही अपने घर को शराब गुदाम बनाकर उपयोग की बात भी सामने आयी थी, छापेमारी के दौरान उक्त अभियुक्त भाग निकला, लेकिन उनके दुकान व घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. जिनमें 12.9 ली. विदेशी शराब व दो सौ एमएल के दो पाउच मसालेदार देशी शराब बरामद किया गया. उक्त अभियुक्त पर मद्य निषेद्य अधीनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन