विशिष्ट लघु फिल्म से होगा लोक शिकायत अधिनियम का प्रचार

Published at :07 Jun 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
विशिष्ट लघु फिल्म से होगा लोक शिकायत अधिनियम का प्रचार

बांका : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम का प्रचार-प्रसार जिले के विशिष्ट लघु फिल्म से किया जायेगा. जी हां, जिले के कुछ वैसे खास मामले पर आधारित पांच मिनट का लघु फिल्म तैयार की जायेगी. उस फिल्म को प्रचार-रथ के माध्यम से जगह-जगह दिखायी जायेगी. इसके अलावा अन्य 15 मिनट कॉमन लघु फिल्म का भी […]

विज्ञापन

बांका : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम का प्रचार-प्रसार जिले के विशिष्ट लघु फिल्म से किया जायेगा. जी हां, जिले के कुछ वैसे खास मामले पर आधारित पांच मिनट का लघु फिल्म तैयार की जायेगी. उस फिल्म को प्रचार-रथ के माध्यम से जगह-जगह दिखायी जायेगी. इसके अलावा अन्य 15 मिनट कॉमन लघु फिल्म का भी प्रदर्शन होगा. यानी 20 मिनट का कुल लघु फिल्म दिखायी जायेगी. इसके पीछे मुख्य मकसद लोक शिकायत निवारण अधिनियम के शक्तियों के प्रति जनता को जागरूक करने के साथ इसके इस्तेमाल के प्रति प्रेरित करना भी है. इस संबंध में राज्य से जिला को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक जिले में जिला व अनुमंडल स्तर पर एक-एक लोक शिकायत केंद्र स्थापित हैं. कई ऐसे मामले जटिल भी आते हैं, जिसके समाधान में काफी पेंच रहता है. अधिकारी अपनी कार्यकुशलता से ऐसे कई मामलों का निबटारा भी कर चुके हैं. मामले के निष्पादन में बांका अव्वल है. बांका राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. यहां के अधिकारी मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हुए हैं.

20 मिनट की लघु फिल्म दिखा कर लोगों को किया जायेगा जागरूक
सिनेमाघर से लेकर सोशल मीडिया तक होगा प्रचार
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम का प्रचार-प्रसार के लिए केवल लघु फिल्म ही तैयार नहीं किये जायेंगे, बल्कि इसके अलावा सिनेमाघर से लेकर सोशल मीडिया तक इसका प्रचार करने की रणनीति है. साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश लोगों तक मोबाइल के माध्यम से भी पहुंचेगा. जानकारी के मुताबिक जिले में खासतौर से प्रचार-रथ को दौड़ाया जायेगा.
जिले के विशिष्ट लघु फिल्म से लोक शिकायत अधिकार अधिनियम का का प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्र तक किया जायेगा. इसके अलावा सिनेमा हाॅल, होर्डिंग सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित किया जायेगा. दिशा-निर्देश का अवलोकन कर आगे की कार्रवाई पूरी की जायेगी.
कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन