ट्रक से रंगदारी मांगने पर बालू संवेदक ने करायी प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : सदर थाना क्षेत्र के शंकरपुर नहर पर स्थानीय लोगों के द्वारा बालू ट्रक से रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बालू संवेदक महादेव इन्कलेव प्रालि के शंकरपुर कांटा के इंचार्ज भवर सिंह ने सदर थाना में मजलेशपुर गांव के सिकंदर यादव के पुत्र मुन्ना यादव सहित आठ अन्य के […]
विज्ञापन
बांका : सदर थाना क्षेत्र के शंकरपुर नहर पर स्थानीय लोगों के द्वारा बालू ट्रक से रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बालू संवेदक महादेव इन्कलेव प्रालि के शंकरपुर कांटा के इंचार्ज भवर सिंह ने सदर थाना में मजलेशपुर गांव के सिकंदर यादव के पुत्र मुन्ना यादव सहित आठ अन्य के विरुद्ध आवेदन दिया है.
दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि ट्रक चालकों के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि शंकरपुर नहर पर गत शनिवार की रात करीब 12.30 बजे बालू लदे ट्रक चालकों से रंगदारी के तौर पर 2 सौ रुपये प्रति गाड़ी वसूला जा रहा है. मामले के जांच के लिए स्थल पहुंचा तो पाया कि नशे में छुत मुन्ना यादव ने कहा कि घाट चलाना है तो 2 सौ रुपया प्रति गाड़ी रंगदारी देनी होगी. अन्यथा घाट और कांटा बंद करने की धमकी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




