एक्सपायरी दवा खाने से बिगड़ी हालत

Updated:
विज्ञापन

बांकाः शहर के विजयनगर निवासी गुड्डू यादव के दामाद एक्सपायरी दवा खाने के बाद बीमार पड़ गये. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजौन थाना सुजालपुर निवासी शंकर यादव अपने ससुराल विजयनगर आया था. शनिवार को जानकारी के अभाव में एक्सपायरी दवा खा लेने से उनकी हालत बिगड़ने लगी. हालत खराब देख कर सास […]

विज्ञापन

बांकाः शहर के विजयनगर निवासी गुड्डू यादव के दामाद एक्सपायरी दवा खाने के बाद बीमार पड़ गये. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजौन थाना सुजालपुर निवासी शंकर यादव अपने ससुराल विजयनगर आया था. शनिवार को जानकारी के अभाव में एक्सपायरी दवा खा लेने से उनकी हालत बिगड़ने लगी. हालत खराब देख कर सास व पत्नी ने उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया जहां वह इलाजरत हैं.

थाना को सूचना मिलते ही एसआइ महिला पुलिस यशोदा कुमारी मौके पर पहुंची व युवक से पूछताछ की. उक्त युवक ने बताया कि एक्सपायरी दवा खाना से उसकी हालत खराब हो गयी. ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि वह नशा का सेवन भी करते हैं. वहीं चिकित्सकों ने युवक खतरे से बाहर बताया. पुलिस युवक के बयान को लेकर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन