बांका थाने के एसआइ निलंबित

Published at :13 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
बांका थाने के एसआइ निलंबित

बांका : एसपी चंदन कुशवाहा ने सदर थाना बांका में तैनात एसआइ दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसआइ दिलीप पर उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन व वरीय पदाधिकारी को गुमराह करने आरोप था. निलंबन के दौरान एसआइ को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक कांड 238/17 के […]

विज्ञापन

बांका : एसपी चंदन कुशवाहा ने सदर थाना बांका में तैनात एसआइ दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसआइ दिलीप पर उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन व वरीय पदाधिकारी को गुमराह करने आरोप था. निलंबन के दौरान एसआइ को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक कांड 238/17 के अनुसंधानकर्ता कर्ता दिलीप कुमार से न्यायालय के आदेश पर दैनिकी की मांग की गयी थी. परंतु निर्धारित समय पर उन्होंने कांड दैनिकी जमा नहीं की. इस संदर्भ में कई बार लोक अभियोजन ने भी दैनिकी की मांग की परंतु अनुसंधान कर्ता ने उनकी बात को भी अनसुनी कर दी. साथ ही इस दौरान कई बार कोर्ट व वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुमराह भी किया गया. इस बाबत वरीय पुलिस अधिकारी ने एसपी से इस मामले की शिकायत की. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआइ को निलंबित कर दिया.

एसपी ने नौ थानाध्यक्षों से पूछा स्पष्टीकरण
एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लेटलतीफ चलने वाले नौ थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा है. इसको लेकर एसपी ने बांका थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राकेश रंजन सिंह, खेसर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान, आनंदपुर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार, शंभुगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, सूईया थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अमरपुर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, बौंसी थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान से स्पष्टीकरण पूछा है. एसपी ने बताया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन