बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर, सृजन घोटाले की जांच हुई प्रभावित

सृजन घोटाला . भागलपुर आइओ संग जब्त कागजातों की हो रही जांच सृजन घोटाले में मंगलवार को भी एसआइटी ने कई घंटों तक भू-अर्जन कार्यालय में जांच पड़ताल की. इसके बाद एसआइटी के कुछ सदस्यों के साथ एसडीपीओ शशि शंकर भागलपुर पहुंचे. लेकिन, बैंक बंद रहने की वजह से जांच नहीं पायी. जांच में यह […]
सृजन घोटाला . भागलपुर आइओ संग जब्त कागजातों की हो रही जांच
सृजन घोटाले में मंगलवार को भी एसआइटी ने कई घंटों तक भू-अर्जन कार्यालय में जांच पड़ताल की. इसके बाद एसआइटी के कुछ सदस्यों के साथ एसडीपीओ शशि शंकर भागलपुर पहुंचे. लेकिन, बैंक बंद रहने की वजह से जांच नहीं पायी. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अज्ञात जमाकर्ता ने 27 जून 2013 को बैंक ऑफ बड़ौदा में 52 करोड़ रुपये जमा कराया था. उधर, डीएम ने विभागीय खाता जांच का निर्देश दिया है. अब सभी विभाग को विहित प्रपत्र ए, बी व सी को भरकर जमा करनी है.
बांका : सृजन घोटाले का मामला सामने आने के बाद जिले का पारा तेजी से चढ़ रहा है. मंगलवार को भी एसआइटी ने कई घंटों तक भू-अर्जन कार्यालय में जांच पड़ताल की. इसके बाद एसआइटी के कुछ सदस्यों के साथ एसडीपीओ शशि शंकर भागलपुर पहुंचे. लेकिन, बैंक बंद रहने की वजह से जांच प्रक्रिया में सफलता नहीं मिली. टीम इसके उपरांत सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के कार्यालय पहुंची. लेकिन, वह भागलपुर एसआइटी द्वारा सील पायी गयी. हालांकि,
इस दौरान यह पता चला कि बैंक व सृजन सहयोग समिति का सारा रोकड़, बही से लेकर बैंक पासबुक सहित अन्य अभिलेख पूर्व में ही भागलपुर पुलिस द्वारा जब्त कर ली गयी है. इसके बाद बांका की जांच टीम भागलपुर केस के संबंधित आइओ के पास पहुंची. वहां जब्त कागजातों की जांच कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी. हालांकि, जांच पूरी तरह नहीं हो पायी. जानकारी के मुताबिक भागलपुर व बांका का तार सृजन से जुड़ने के बाद अब दोनों जिला की टीम संयुक्त रूप से जांच करेगी. चूंकि बांका व भागलपुर में दर्ज प्राथमिकी में कई अभियुक्त एक ही हैं. लिहाजा, जांच प्रभावित न हो, इसलिए संयुक्त रूप से जांच प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
आरोपितों की होगी गिरफ्तारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




