आपसी विवाद में चली गोली, एक जख्मी

Published at :01 Jun 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में चली गोली, एक जख्मी

हसपुरा. हसपुरा पंचायत अंर्तगत गहना गांव में बुधवार की दोपहर करहा उडाही के विवाद में एक पक्ष से चली गोली से महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में महेंद्र को कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल हसपुरा ले जाया गया,जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना […]

विज्ञापन

हसपुरा. हसपुरा पंचायत अंर्तगत गहना गांव में बुधवार की दोपहर करहा उडाही के विवाद में एक पक्ष से चली गोली से महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में महेंद्र को कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल हसपुरा ले जाया गया,जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मीना राय ने बताया कि महेंद्र सिंह को पेट के नीचे गोली लगी है. इधर घटना की सूचना पाकर हसपुरा पुलिस पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि करहा उड़ाही के विवाद में गोली चली है. किसने गोली चलायी यह जख्मी के बयान पर ही स्पष्ट होगा. इधर एसपी डा सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन