पागल कुत्ते का शिकार हुए शहर के 25 लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. प्रतिदिन किसी न किसी मुहल्ले के लोग शिकार हो रहे हैं. रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक पागल कुत्ता 25 लोगों को काट चुका है. गायत्री नगर, ओवरब्रिज, चंदौली, टिकरी मुहल्ला के कई लोग उसके काटने से जख्मी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. प्रतिदिन किसी न किसी मुहल्ले के लोग शिकार हो रहे हैं. रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक पागल कुत्ता 25 लोगों को काट चुका है. गायत्री नगर, ओवरब्रिज, चंदौली, टिकरी मुहल्ला के कई लोग उसके काटने से जख्मी हो गये.
सोमवार की सुबह अशोक साव, उमेश भुइंया, गुलाम रसूल, केदार सिंह, कुलदीप सिंह, संजीत कुमार, आशा देवी, शिव नारायण यादव, खुशबू कुमारी, रेणु कुमारी,शंभु कुमार, कृष्णा कुमार, विमला देवी, संजय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में हुआ. एंटी रैबिज सूई लेने के पहले डाक्टरो ने कई परामर्श दिये और फिर उन्हें एक -एक कर सूई दी गयी. अस्पताल उपाधीक्षक डा राजकुमार प्रसाद ने बताया कि एंटीरेबिज सूई की कोई कमी नहीं है. इधर जख्मियों की मानें, तो किसी को सोये अवस्था में कुत्ते ने काटा, तो किसी को सड़क पर खदेड़ कर. वैसे स्थिति देखने से भी यही प्रतीत हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




