‘जनता से किया वादा सीएम ने निभाया’

Published at :30 Oct 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
‘जनता से किया वादा सीएम ने निभाया’

औरंगाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में से पांचवां निश्चय हर घर पक्की गली नली योजना का शुभारंभ 28 अक्तूबर से शुरू होने पर होने पर जिला जदयू इकाई ने जोरदार स्वागत किया है. बिहार के गांवों एवं शहरों की तसवीर बदलने वाली इस योजना के बारे मे जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में से पांचवां निश्चय हर घर पक्की गली नली योजना का शुभारंभ 28 अक्तूबर से शुरू होने पर होने पर जिला जदयू इकाई ने जोरदार स्वागत किया है. बिहार के गांवों एवं शहरों की तसवीर बदलने वाली इस योजना के बारे मे जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने विस्तार से बताया़ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास का जो खाका खींचा था, उस पर काम शुरू हो गया है. सरकार गठन के एक वर्ष के भीतर ही

मुख्यमंत्री ने अपने सरकार के एजेंडे को जमीन पर साकार कर दिया है. नीतीश ने जो कहा, वह किया और जनता का वाद पूरा किया. इस योजना के तहत हर गांव व टोले में पक्की गली नली का निर्माण वार्ड स्तर के कमिटी के माध्यम से कराया जायेगा. इस वित्तीय वर्ष 20 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जिलाध्यक्ष ने बिहार के विश्व बैंक की बिजनेस रिपोर्ट में 21वें स्थान से पहले स्थान पर आने पर खुशी व्यक्त की है.

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व एंव कुशल प्रबंधन का फल है, जिससे बिहार व्यापारियों के व्यापार के लिए सुगम राज्य बना है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने दीपावली, गोवर्द्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज एवं
छठ पर्व पर औरंगाबाद के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर वरीय जदयू नेता प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, जिला प्रवक्ता सुरजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बसंत चंद्रवंशी, पंकज पासवान,
रोहित सिंह, शशि सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन