Result Scam : एसआईटी ने औरंगाबाद हम जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

Published at :17 Aug 2016 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Result Scam : एसआईटी ने औरंगाबाद हम जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

औरंगाबाद : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 टॉपर्स घोटाला मामले में विशेष जांच टीम ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को आज बिना प्रयोग की गयी 19 खाली उत्तर पुस्तिका के साथ गिरफ्तार किया. पटना से आई एसआईटी के एक दल ने आज औरंगाबाद :हम: सेक्युलर जिला अध्यक्ष अजय कुमार […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 टॉपर्स घोटाला मामले में विशेष जांच टीम ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को आज बिना प्रयोग की गयी 19 खाली उत्तर पुस्तिका के साथ गिरफ्तार किया. पटना से आई एसआईटी के एक दल ने आज औरंगाबाद :हम: सेक्युलर जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को नगर थाना अंतर्गत योद्धानगर स्थित उनके निजी आवास से स्थानीय पुलिस के सहयोग से 19 खाली उत्तरपुस्तिका के साथ गिरफ्तार कर लिया.

हम के प्रवक्ता ने किया आरोप को खारिज

पुलिस उपाधीक्षक पी एन साहू ने बताया कि अजय कुमार सिंह के घर से एसआईटी की टीम ने इंटरमीडिएट के बिना प्रयोग की गयी 19 पैकेट उत्तर पुस्तिका और एक कार जब्त किया है. उन्होंने बताया कि अजय को पूछताछ के लिए एसआईटी टीम अपने साथ पटना ले गयी है. इस बीच हम सेक्युलर प्रवक्ता दानिश रिजवान ने अजय कुमार सिंह के अपनी पार्टी की जिला इकाई का प्रमुख नहीं हैं और नये जिला अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रियाधीन है.

एसआईटी कर रही है मामले की जांच

एक टीवी चैनल पर बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 के कला संकाय में स्टेट टॉपर रही रूबी राय और विज्ञान संकाय में टॅापर रहे सौरभ श्रेष्ठ के विषय वस्तु और विशेष ज्ञान से संबंधित साक्षात्कार टेलीकास्ट किए जाने पर एक बार फिर इस प्रदेश के स्कूली शिक्षा की किरकिरी हुई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत छह जून को शिक्षा विभाग को निर्देश दिया था कि वैशाली जिला के विशुन राय कालेज के इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में धांधली के आरोप के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराकर पूरे मामले की शीघ्र जांच पुलिस के द्वारा कराई जाये.

पहले भी हो चुकी है कई गिरफ्तारी

इंटरमीडियट टापर्स घोटाला मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए बीएसईबी ने सौरभ श्रेष्ठ और रूबी राय का फिर से मूल्यांकन कराकर उनके परीक्षाफल को रद्द कर दिया था. इस मामले में आरोपित शालिनी और सौरभ की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जबकि रुबी राय को गत 25 जून को गिरफ्तार किया गया था और एक अगस्त को पटना की एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी तथा गत 4 अगस्त को विज्ञान संकाय में में तीसरे स्थान पर रहे राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया था. इंटरमीडियट टापर्स घोटाले मामले में रूबी राय और विज्ञान संकाय में तीसरे स्थान पर रहे राहुल कुमार सहित बीएसईबी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह, उनकी पत्नी और प्रदेश में सत्तासीन पार्टी जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा, बीएसईबी के पूर्व सचिव हरिहर नाथ झा, वैशाली जिला स्थित विशुन राय कालेज के प्राचार्य बच्चा राय सहित अब तक करीब तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन