गरीबों के बीच बांटे गये कंबल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2013 2:52 AM
औरंगाबाद (सदर) : आर्यन महाजन नाट्य परिषद द्वारा बुधवार की रात्रि गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया. कंबल वितरण का कार्यक्रम धर्मशाला मोड़ से शुरू करते हुए परिषद के सदस्यों ने शहर के विभिन्न फुटपाथों पर जीवन यापन कर रहे गरीबों के बीच किया. इस दौरान करीब 100 से अधिक गरीबों को […]
औरंगाबाद (सदर) : आर्यन महाजन नाट्य परिषद द्वारा बुधवार की रात्रि गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया. कंबल वितरण का कार्यक्रम धर्मशाला मोड़ से शुरू करते हुए परिषद के सदस्यों ने शहर के विभिन्न फुटपाथों पर जीवन यापन कर रहे गरीबों के बीच किया.
इस दौरान करीब 100 से अधिक गरीबों को परिषद के सदस्यों ने कंबल बांटे. कंबल वितरण कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष राहुल राज, सचिव जिशु गुप्ता, विक्रम कुमार, मनीष गुप्ता, गुडडू गुप्ता, नीरज शमी, मनीष कुमार, विक्की कुमार आदि शामिल थे. अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि आर्यन महाजन नाट्य परिषद समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते आया है.
इस बार ठंड को देखते हुए परिषद द्वारा गरीबों को कंबल देने की योजना पूर्व में निर्धारित की गयी थी. ऐसा कार्यक्रम आगे भी परिषद द्वारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










