टीपीसी व भाकपा माओवादी में मुठभेड़

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जंगलतटीय इलाके में दो नक्सली संगठनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. खरसुआ गांव के समीप यह मुठभेड़ जारी है. हालांकि, औरंगाबाद की पुलिस इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर टंडवा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जंगलतटीय इलाके में दो नक्सली संगठनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. खरसुआ गांव के समीप यह मुठभेड़ जारी है. हालांकि, औरंगाबाद की पुलिस इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर टंडवा थाने के प्रभारी अजय कुमार ने सिर्फ इतना बताया कि सूचना के आधार पर चौकीदार से जानकारी ली जा रही है.

मंगलवार की शाम चार बजे से दोनों नक्सली संगठनों टीपीसी भाकपा माओवादी के बीच गोलीबारी हो रही है. लगभग दोनों ओर से 400 से भी अधिक राउंड गोलियां चलने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन