अवैध निकासी के मामले में दो मुखिया पर दर्ज होगा केस

Updated at : 23 May 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध निकासी के मामले में दो मुखिया पर दर्ज होगा केस

मदनपुर प्रखंड की चेई नवादा और महुआवां पंचायत का मामला दोनों पंचायतों के पंचायत सचिव पर भी दर्ज होगा मामला सात निश्चय की राशि गबन करने का आरोप औरंगाबाद कार्यालय : सात निश्चय योजना की राशि गबन के मामले में मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा और महुआवां पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य पर […]

विज्ञापन

मदनपुर प्रखंड की चेई नवादा और महुआवां पंचायत का मामला

दोनों पंचायतों के पंचायत सचिव पर भी दर्ज होगा मामला
सात निश्चय की राशि गबन करने का आरोप
औरंगाबाद कार्यालय : सात निश्चय योजना की राशि गबन के मामले में मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा और महुआवां पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. यह आदेश जिलाधिकारी ने अपने पत्रांक 503, दिनांक 21.5.2018 के तहत बीडीओ को दिया है. पता चला है कि चेई नवादा के मुखिया ओमप्रकाश यादव व पंचायत सचिव ने संयुक्त रूप से सात निश्चय योजना मद से तीन लाख 86 हजार 400 रुपये की निकासी की है. वहीं, महुआवा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार व पंचायत सचिव ने चार लाख 57 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी की. इस संबंध में बीडीओ अतुल प्रसाद ने कहा कि बैंक का स्टेटमेंट निकाला जा रहा है .
साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है. इधर चेई नवादा पंचायत के मुखिया ने कहा कि एक ही बैंक में सात निश्चय और पंचायत का खाता होने की वजह से पैसे की निकासी हुई है, जिसे जमा भी कर दिया गया है. अभी उस खाते में 32 लाख रुपये हैं. बीडीओ द्वारा बिना स्पष्टीकरण दिये कार्रवाई किया जाना बिल्कुल गलत है. महुआंवा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ने कहा कि गलती से ऐसा हुआ है. आरटीजीएस के माध्यम से खाते में रुपये भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन