बिना रिक्ति बन गयी पुस्तकालयाध्यक्ष की मेधा सूची
अररिया: जिला परिषद माध्यमिक नियोजन समिति द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष के पद के लिए बनाये गये औपबंधिक मेधा सूची में अभ्यर्थियों का नाम प्रकाशित किया गया है. पूर्व में प्रकाशित रिक्ति सूची में इस पद का कोई खुलासा ही नहीं किया गया था. इस प्रकार जिला माध्यमिक नियोजन समिति द्वारा रिक्तियों को दबा कर मनचाहे अभ्यर्थियों का […]
दिये गये आवेदन में बताया गया है कि 13 अगस्त 2016 को जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जिले के वेबसाइट में प्रकाशित किये गये कोटिवार व विषयवार रिक्ति सूची में पुस्तकालय अध्यक्षों की रिक्ति का प्रकाशन नहीं किया था. हैरत की बात तो यह है कि पहले रिक्ति नहीं दिखा कर बाद में 27 मार्च 2017 को जिले की वेबसाइट में प्रकाशित किये गये औपबंधिक मेधा सूचि में आठ पुस्तकालयाध्यक्षों का नाम प्रकाशित किया गया है. इस मामले से यह स्पष्ट हो रहा कि जिला परिषद माध्यमिक नियोजन समिति द्वारा मनचाहे तरीके से अभ्यर्थियों का चयन कर वास्तविकता को गौन रखने का प्रयास किया गया है, जिससे एक बार फिर से जिला परिषद शिक्षक नियोजन में व्यापक पैमाने पर की गयी अनियमितता खुलकर सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










