स्कॉर्पियो मधेपुरा से जब्त, अभियुक्त फरार
अररिया : भरगामा थाना क्षेत्र के बैजूपट्टी गांव वार्ड संख्या तीन की रहने वाली एक नाबालिग के साथ बीते दिनों सामूहिक दुष्कर्म हुआ था़ इस बाबत महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना को अंजाम देने के उपयोग में लाया गया स्कॉर्पियो संख्या बीआर 11 एक्स 3089 को पुलिस ने मधेपुरा से जब्त […]
अररिया : भरगामा थाना क्षेत्र के बैजूपट्टी गांव वार्ड संख्या तीन की रहने वाली एक नाबालिग के साथ बीते दिनों सामूहिक दुष्कर्म हुआ था़ इस बाबत महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना को अंजाम देने के उपयोग में लाया गया स्कॉर्पियो संख्या बीआर 11 एक्स 3089 को पुलिस ने मधेपुरा से जब्त किया़
जब्त स्कॉर्पियो मधेपुरा के एसबीआइ के सामने लगा हुआ था़ वाहन मालिक सह कांड का मुख्य अभियुक्त मुकेश साह, पिता महादेव साह, दिनेश साह पिता सोने लाल साह व सिंटू यादव अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है़ मालूम हो पीड़िता का नामजदों ने अपहरण कर मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड के भैरोपुर गांव में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था़ थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी़ आम सूचना के आधार पर छापामारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










