आनंद ने नाकामुरा के साथ ड्रॉ खेला, संयुक्त तीसरे स्थान पर बरकरार

स्टेवेनगर (नार्वे) : पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने काले मोहरों से खेलते हुए नार्वे शतरंज 2015 टूर्नामेंट के पांचवें दौर में अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से ड्रॉ खेला जिससे वह संयुक्त तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है. पिछले दौर में विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले […]
स्टेवेनगर (नार्वे) : पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने काले मोहरों से खेलते हुए नार्वे शतरंज 2015 टूर्नामेंट के पांचवें दौर में अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से ड्रॉ खेला जिससे वह संयुक्त तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है.
पिछले दौर में विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले आनंद ने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए बाजी आसानी से ड्रॉ करवा ली. बुल्गारिया के वेस्लीन टोपालोव एक बार फिर भाग्यशाली रहे जब स्थानीय खिलाड़ी जान लुडविग हैमर ने अंतिम लम्हों ममें बड़ी गलती करते हुए विरोधी को जीत तोहफे में दे दी. इससे पहले कार्लसन भी पहले दौर में जीत की स्थिति में होने के बावजूद टोपालोव के खिलाफ समय की कमी के कारण हार गए थे.
टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ टोपालोव संभावित पांच में से 4.5 अंक जुटाकर शीर्ष पर चल रहे हैं. नाकामुरा 3.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि आनंद और हालैंड के अनीष गिरी तीन अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं. गिरी ने मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के साथ ड्रॉ खेला जिनके 2.5 अंक हैं. आर्मेनिया के लेवोन अरोनियम ने इटली के फाबियानो कारुआना को हराया.
नार्वे के कार्लसन ने फार्म में वापसी करते हुए रुस के ग्रैंडमास्टर एलेक्सांद्र ग्रिश्चुक को हराया. कार्लसन की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है और उनके पांच मैचों में 1.5 अंक हैं. आरोनियन, कारुआना और ग्रिश्चुक के दो-दो अंक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










