जूनियर निशानेबाजी टीम को मिलेंगे पांच विशेषज्ञ कोच
नयी दिल्ली : सरकार ने युवा निशानेबाजों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से जूनियर टीमों के लिए पांच विशेषज्ञ कोच की नियुक्ति के भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (एनआरएआइ) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. एनआरएआइ के सचिव राजीव भाटिया ने आज इस आशय की जानकारी दी. भाटिया ने आगे कहा कि […]
नयी दिल्ली : सरकार ने युवा निशानेबाजों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से जूनियर टीमों के लिए पांच विशेषज्ञ कोच की नियुक्ति के भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (एनआरएआइ) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. एनआरएआइ के सचिव राजीव भाटिया ने आज इस आशय की जानकारी दी.
भाटिया ने आगे कहा कि सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इन पांच पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी. इस प्रस्ताव के तहत शॉटगन के दो, राइफल के दो और पिस्टल के लिए एक कोच की नियुक्ति होगी. आने वाले कुछ महीनों में होने वाली कई निशानेबाजी प्रतियोगिताओं को देखते हुए एनआरएआइ विशेषज्ञ कोचों को रखना चाहता है. आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए पिछले महीने एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजिन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










