FIFA:सात खिलाडियों का डोपिंग परीक्षण,कोस्टा रिका नाराज

साओ पाउलो: कोस्टा रिका फुटबाल के टीम मैनेजर जार्ज लुइस पिंटो और देश के फुटबाल संघ ने इटली को 1.0 से हराने के बाद कोस्टा रिका के सात फुटबालरों को डोपिंग परीक्षण के लिए बुलाने के फीफा के फैसले पर नाराजगी जताई है. इस मामले में कोस्टा रिका ने नाराजगी इसलिए जताई है क्योंकि फीफा […]
साओ पाउलो: कोस्टा रिका फुटबाल के टीम मैनेजर जार्ज लुइस पिंटो और देश के फुटबाल संघ ने इटली को 1.0 से हराने के बाद कोस्टा रिका के सात फुटबालरों को डोपिंग परीक्षण के लिए बुलाने के फीफा के फैसले पर नाराजगी जताई है.
इस मामले में कोस्टा रिका ने नाराजगी इसलिए जताई है क्योंकि फीफा नियमों के अनुसार, मैच के बाद हर टीम के दो खिलाडियों का डोपिंग परीक्षण हो सकता है लेकिन फीफा ने कोस्टा रिका के सात खिलाडियों को डोपिंग परीक्षण किया है.
‘ईएसपीएन एफसी’ की खबर के अनुसार, अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर डिएगो माराडोना ने भी कोस्टा रिका का बचाव करते हुए फीफा के इस फैसले का विरोध किया है. माराडोना ने कहा कि यह डोपिंग परीक्षण कोस्टा रिका के खिलाडियों के प्रति सम्मान में कमी को दिखाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




