मैरीकॉम ने आईओएस के साथ करार 10 साल के लिए बढ़ाया जाये

Updated at : 27 Nov 2018 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
मैरीकॉम ने आईओएस के साथ करार 10 साल के लिए बढ़ाया जाये

नयी दिल्ली : छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने खेल प्रबंधन फर्म आईओएस के साथ अपना व्यावसायिक करार अगले दस साल के लिये बढ़ा लिया है. आईओएस 2009 से मैरीकॉम का प्रबंधन देख रहा है. मैरीकॉम ने हाल ही में छठा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने खेल प्रबंधन फर्म आईओएस के साथ अपना व्यावसायिक करार अगले दस साल के लिये बढ़ा लिया है.

आईओएस 2009 से मैरीकॉम का प्रबंधन देख रहा है. मैरीकॉम ने हाल ही में छठा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल मुक्केबाज बन गई.

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा , पिछले दस साल में मैंने अपने खेल पर ही फोकस किया है और बाकी सारा काम आईओएस देखता है. उनके साथ के अपने अनुभव के आधार पर मैने करार बढ़ाने का फैसला किया है.

आईओएस के प्रबंधन निदेशक और सीईओ नीरव तोमर ने कहा , मैं मैरीकॉम को छठा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने पर बधाई देना चाहता हूं. उम्मीद है कि आने वाले समय में यह रिश्ता और मजबूत होगा. आईओएस विजेंदर सिंह, हिमा दास, मनिका बत्रा, मीराबाई चानू, मनप्रीत सिंह और जिंसन जानसन का भी प्रबंधन देखता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola