बारबोरा-कैटरीना बनी फ्रेंच ओपन महिला युगल चैंपियन, जापानी जोड़ी का सपना तोड़ा

Published at :10 Jun 2018 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
बारबोरा-कैटरीना बनी फ्रेंच ओपन महिला युगल चैंपियन, जापानी जोड़ी का सपना तोड़ा

पेरिस : चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की छठी वरीय जोड़ी ने रविवार को यहां फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब अपनी झोली में डाला. एरी होजुमी और माकोटो निनोमिया की निगाहें ग्रैंडस्लैम में युगल खिताब जीतने वाली जापान की पहली महिला जोड़ी बनने पर लगी थीं लेकिन बारबोरा और कैटरीना ने उनकी […]

विज्ञापन

पेरिस : चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की छठी वरीय जोड़ी ने रविवार को यहां फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब अपनी झोली में डाला.

एरी होजुमी और माकोटो निनोमिया की निगाहें ग्रैंडस्लैम में युगल खिताब जीतने वाली जापान की पहली महिला जोड़ी बनने पर लगी थीं लेकिन बारबोरा और कैटरीना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए फाइनल में महज 65 मिनट में 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की.

एरी और माकोटो की जापानी जोड़ी ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन क्रिस्टिना एलादेनोविच और टिमिया बाबोस की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola