फीफा अंडर 17 विश्व कप : तुर्की को 3-1 से हराकर पराग्वे ग्रुप बी में शीर्ष पर

नवी मुंबई : पराग्वे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां फीफा अंडर 17 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में तुर्की को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ यह दक्षिण अमेरिकी टीम पूल में नौ अंक के साथ शीर्ष पर रही. इससे पहले पराग्वे ने […]
नवी मुंबई : पराग्वे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां फीफा अंडर 17 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में तुर्की को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ यह दक्षिण अमेरिकी टीम पूल में नौ अंक के साथ शीर्ष पर रही.
इससे पहले पराग्वे ने खिताब के दावेदारों में शामिल माली को 3-2 जबकि न्यूजीलैंड को 4-2 से हराया था. पराग्वे की ओर से जियोवानी बोगादो (41वें मिनट) और फर्नांडो कारडोजो (43वें मिनट) ने पहले हाफ में जबकि एंटोनियो गेलिनो (61वें मिनट) ने दूसरे हॉफ में गोल दागा. तुर्की की ओर से मैच का एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में केरेम केसगिन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










