VIDEO : विश्व पैरा एथलीट में शरद को रजत, भाटी को कांस्य

Updated at : 23 Jul 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : विश्व पैरा एथलीट में शरद को रजत, भाटी को कांस्य

लंदन : भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने विश्व पैरा एथलीट चैंपियनशिप की उंची कूद स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते. शरद और भाटी ने पुरुष उंची कूद की टी-42 स्पर्धा में हिस्सा लिया था. शरद ने 1. 84 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता जबकि रियो […]

विज्ञापन

लंदन : भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने विश्व पैरा एथलीट चैंपियनशिप की उंची कूद स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते. शरद और भाटी ने पुरुष उंची कूद की टी-42 स्पर्धा में हिस्सा लिया था.

शरद ने 1. 84 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता जबकि रियो पैरालंपिक के पदक विजेता भाटी ने 1. 77 मीटर के प्रयास के साथ पोडियम पर जगह बनाई. अमेरिका के सैम ग्रेव ने 1. 86 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता.भारत एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत चुका है और पदक तालिका में 29वें स्थान पर चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola