टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बीमार हुए पुजारा

Updated at : 01 Oct 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बीमार हुए पुजारा

कोलकाता : भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को फ्लू हो गया है और उन्होंने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया. टीम के सूत्रों के अनुसार हालांकि कुछ भी गंभीर नहीं है और वह भारत की दूसरी पारी में तीसरे स्थान पर ही बल्लेबाजी करेंगे. […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को फ्लू हो गया है और उन्होंने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया. टीम के सूत्रों के अनुसार हालांकि कुछ भी गंभीर नहीं है और वह भारत की दूसरी पारी में तीसरे स्थान पर ही बल्लेबाजी करेंगे.

टीम सूत्र ने कहा, ‘‘पुजारा को फ्लू हो गया है और एहतियात के तौर पर उसे आराम दिया गया. इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है और वह ठीक है.’ पुजारा ने भारत की पहली पारी में सर्वाधिक 87 रन बनाए थे.
पुजारा के क्षेत्ररक्षण नहीं करने से गौतम गंभीर और उमेश यादव दोनों को आज न्यूजीलैंड की पारी के दौरान अलग अलग समय क्षेत्ररक्षण करते हुए देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola