खेलते वक्त मैदान में ही हो गयी इस क्रिकेटर की मौत

Published at :26 Dec 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
खेलते वक्त मैदान में ही हो गयी इस क्रिकेटर की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में एक स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सबको चौंका कर रख दिया. दरअसल, यहां खेलने के दौरान एक 24 वर्षीय क्रिक्रेटर को छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उपनगरीय भांदूप में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में एक स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सबको चौंका कर रख दिया. दरअसल, यहां खेलने के दौरान एक 24 वर्षीय क्रिक्रेटर को छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उपनगरीय भांदूप में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.

अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी.

मृतक की पहचान वैभव केसरकर के रूप में हुई है. घटना 23 दिसंबर की है. खिलाड़ी की देख रेख करने वाले डॉक्टर, सत्येन भवसार ने कहा कि उसे (केसरकर) क्रिकेट खेलने के दौरान छाती में दर्द हुआ और उसे हमारे अस्पताल में लाया गया. बाद में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गयी. शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola