Chardham Yatra 2020 : एक जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, लेकिन नई गाइड लाइंस में सिर्फ इस राज्य के श्रद्धालुओं को अनुमति

Updated:
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020: एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी. इसके लिए आज गाइडलाइन जारी की जा सकती है. भक्तों को दर्शन करने के दौरान गाइडलाइन के तहत जारी नियमों का पालन करना होगा. लंबे असमंजस के बाद आखिरकार सरकार एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने को तैयार हो गई है.

विज्ञापन

Chardham Yatra 2020: एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी. इसके लिए आज गाइडलाइन जारी की जा सकती है. भक्तों को दर्शन करने के दौरान गाइडलाइन के तहत जारी नियमों का पालन करना होगा. लंबे असमंजस के बाद आखिरकार सरकार एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने को तैयार हो गई है.

चारधाम के दर्शन करने के लिए भक्तों को सीमित संख्या में अनुमति दी जाएगी. अभी चारधाम दर्शन करने के लिए राज्य के भीतर के लोगों को ही मंजूरी दी जा रही है. इसके लिए लोगों को सम्बन्धित धाम के जिला प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी. सोमवार तक तीनों जिला प्रशासन वेबसाइट जारी कर देगा. स्थानीय प्रशासन से यात्रा पास जारी होने के बाद ही लोग यात्रा कर सकेंगे.

अभी तक धामों से जुड़े जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के भीतर के ही स्थानीय लोगों को ही मंजूरी दी गई थी. वहीं, बदरीनाथ धाम में तो पूरे जिले को भी मंजूरी नहीं थी. एक जुलाई से बदरीनाथ धाम की यात्रा पूरे प्रदेश के लिए खोलने पर धाम के धर्माधिकारी ने सहमति दे दी है. उनका कहना है कि पांडुकेश्वर और हनुमान चट्टी में एक गेट होगा, जहां चेकअप हो और बुखार, खांसी वालों को तुरंत वापस भेजा जाए.

इन लोगों को नहीं मिलेगी मंजूरी

अभी राज्य के कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्र के लोगों को धामों में दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी. राज्य के लोगों को अपने स्थानीय निवासी का प्रमाण के रूप में आईडी दिखानी होगी. क्वारंटाइन किए गए लोगों को भी धाम में जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. राज्य से बाहर के लोगों को किसी भी तरह की मंजूरी नहीं मिलेगी.

सीमित संख्या में प्रवेश करने की मिलेगी मंजूरी

अभी यात्रा को सिर्फ राज्य के भीतर के लोगों के लिए ही शुरू किया जा रहा है. तीर्थ पुरोहितों में भी एक वर्ग यात्रा संचालन को तैयार है. अभी बेहद सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जा रही है. उस संख्या के अनुरूप तैयारियां पूरी हैं. आज इसकी गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी. चारधाम में लोगों को बेहद सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा.

बदरीनाथ धाम में 1200, केदारनाथ 800, गंगोत्री 600, यमुनोत्री में 400 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा. अभी भी जिलों के भीतर स्थानीय लोगों के दर्शन करने की संख्या बहुत कम रही है. नौ जून से अभी केदारनाथ धाम पहुंचने वालों की संख्या 57, बदरीनाथ धाम में 213 लोग ही दर्शन को पहुंचे जबकि गंगोत्री व यमनोत्री तो कोई पहुंचा ही नहीं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola