Basant Panchami 2023 Puja Vidhi Live Updates: सरस्वती मां की इस विधि से करें पूजा, शुभ मुहूर्त, मंत्र, डिटेल
Basant Panchami 2023 Live Updates: माघ शुक्लपक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व होता है.इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. सनातन धर्म में मां सरस्वती की उपासना का विशेष महत्व है, क्योंकि ये ज्ञान की देवी हैं और ज्ञान को संसार में सभी चीजों से श्रेष्ठ कहा गया है, इस आधार पर देवी सरस्वती सभी से श्रेष्ठ हैं. साथ ही मां सरस्वती की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और एकाग्रता बढ़ती है. यहां जाने बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सरस्वती पूजा विधि
बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करके माथे पर एक पीला तिलक लगाकर देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए.
इसके बाद मां सरस्वती की पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल, पीली मिठाई, हल्दी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए.
श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव से पूजा करने से मां शारदे मनोकाना पूर्ण करती हैं. विद्या का वरदान देती हैं.
दीप लजाकर आरती करें. आरती गायें.
अंत में प्रसाद बांटें और खुद भी ग्रहण करें.
सरस्वती पूजा सामग्री
पीले रंग के फूल लकड़ी की चौकी पीले रंग के फूलों की माला पीले रंग का कपड़ा बिछाने के लिए पीले वस्त्र सफेद तिल के लड्डू खोया का श्वेत मिष्ठान सफेद धान के अक्षत पके हुए केले की फली का पिष्टक
सरस्वती पूजा के दिन दान करनी चाहिए ये चीजें
बसंत पंचमी के दिन विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा होती है. ऐसी जगहों पर जा कर कलम, दवात, पेन, पेंसिल, कॉपी किताब जैसी पढ़ाई से संबंधित वस्तुओं का दान कर अच्छा माना जाता है.
सरस्वती मां ध्यान मंत्र
या कुंदेंदु-तुषार-हार-धवला, या शुभ्रा – वस्त्रावृता, या वीणा – वार – दण्ड – मंडित – करा, या श्वेत – पद्मासना. या ब्रह्माच्युत – शङ्कर – प्रभृतिभिर्देवै: सदा वन्दित, सा मां पातु सरस्वती भगवती नि: शेष – जाड्यापहा..
सरस्वती पूजा सामग्री
पीले रंग के फूल लकड़ी की चौकी पीले रंग के फूलों की माला पीले रंग का कपड़ा बिछाने के लिए पीले वस्त्र सफेद तिल के लड्डू खोया का श्वेत मिष्ठान सफेद धान के अक्षत पके हुए केले की फली का पिष्टक
बसंत पंचमी आज का शुभ मुहूर्त
माघ मास की पंचमी तिथि यानी बसंत पंचमी का आरंभ 25 जनवरी को 12 बजकर 35 मिनट से हो रहा है जोकि 26 जनवरी को 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी.मान्यता है कि बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए