Happy Chhath Puja: ऑस्ट्रेलिया में छठ महापर्व की धूम, मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमेगा भारतीय समुदाय

Happy Chhath Puja 2022: वर्ष 2022 में मेलबोर्न में जिन लोगों ने छठ का व्रत रखा है, उनके नाम सुप्रिया एवं सुरिंदर, रूपा, स्मिता, अंजू कुमारी, नूतन कुमारी, शक्ति, गुंजन, स्नेह, स्मृता और अमित हैं. सभी 30 एवं 31 अक्टूबर को भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करेंगे.
Happy Chhath Puja 2022: बिहार और झारखंड के लोग दुनिया के जिस कोना में गये, सूर्योपासना का महापर्व छठ वहां पहुंच गया. अमेरिका, ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भी चार दिवसीय छठ पूजा मनायी जा रही है. इस बार ऑस्ट्रेलिया में 10 लोगों ने छठ का व्रत रखा है. सभी मेलबोर्न स्थित करकरूक पार्क (Karkarook Park, Melbourne) में भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. इस मैदान में पिछले चार सालों से छठ पूजा का आयोजन हो रहा है. इस अवसर पर इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. पद्मश्री मालिनी अवस्थी 31 अक्टूबर की शाम को भारतीय समुदाय के लोगों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी.
वर्ष 2022 में मेलबोर्न में जिन लोगों ने छठ का व्रत रखा है, उनके नाम सुप्रिया एवं सुरिंदर, रूपा, स्मिता, अंजू कुमारी, नूतन कुमारी, शक्ति, गुंजन, स्नेह, स्मृता और अमित हैं. सभी 30 एवं 31 अक्टूबर को भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करेंगे.
Also Read: Happy Chhath Puja: खरना पूजा के साथ 36 घंटे का निर्जला छठ व्रत शुरू, कल डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य
झारखंड की राजधानी रांची में पले-बढ़े सुरेंद्र मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले हैं. वह इन दिनों मेलबोर्न में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. सुरेंद्र और उनकी पत्नी ने वर्ष 2019 में छठ पूजा करना शुरू किया. सुरेंद्र ने प्रभात खबर को बताया कि उनकी पत्नी पूजा बेगूसराय (बिहार) के बीहट की रहने वाली हैं. उनकी दादी छठ पूजा करती थीं और तब उनके गांव में 30 किलो आटा का ठेकुआ बना करता था. वह अपनी दादी की मदद करती थीं. आसपास में जहां भी छठ होता, उसके घर जाकर उनकी मदद करतीं. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया आने के बाद गांव जाने का मौका नहीं मिल रहा था. फलस्वरूप वे छठ को काफी मिस करने लगे.
छठ पूजा में शामिल नहीं हो पाने का मलाल इस दंपती को सालता था. आखिरकार यूट्यूब पर छठ के वीडियो देखकर मन को सांत्वना दे लेते थे. जब हम ब्रिसबेन में रहते थे, तो वहां ऐसा कोई शख्स नहीं मिला, जो छठ करता हो. जहां पूजा होती थी, वह जगह बहुत दूर थी. इसलिए हम छठ पूजा नहीं कर पाये. बाद में हम मेलबोर्न शिफ्ट हो गये. यहां मधेसी समाज ने हमें छठ पूजा देखने के लिए आमंत्रित किया. यहां सामूहिकता की भावना ने हमें भी छठ पूजा करने के लिए प्रेरित किया.
Also Read: झारखंड में छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, किस शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, यहां देखें लिस्ट
इसके अगले ही साल बीजेएसएम कमेटी ने करकरूक पार्क में छठ पूजा करने का निश्चय किया. इसके साथ ही हमारी छठ पूजा शुरू हो गयी. इसके बाद से हर साल ऑस्ट्रेलिया के इस पार्क में छठ पूजा होती है. सुरेंद्र कहते हैं कि भारतीय समुदाय के लोग तमाम व्यस्तताओं के बावजूद यहां एक-दूसरे की मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं. अब तो हमें साल भर इस दिन का इंतजार रहता है. इस दिन हम भारतीय समुदाय के लोग एक जगह जुटते हैं. पूजा में एक-दूसरे की मदद करते हैं. अपने सुख-दुख बांटते हैं और अपने-अपने कर्मक्षेत्र के तनाव से यहां पूरी तरह से मुक्त रहते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwk
रिपोर्ट- राज कुमार, रांची
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




