Rajasthan Polls 2023: फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों में तनाव के बाद पथराव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Nov 2023 4:37 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के समय सीकर में पथराव हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा. वहीं घटना को लेकर फतेहपुर डीएसपी रामप्रसाद ने कहा है कि कुछ लोगों के बीच आपसी झड़प के बाद पथराव शुरू हो गया. जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है. 199 सीटों के लिए वोटर्स मतदान कर रहे हैं. पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था लेकिन अचानक से सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में बोचीवाल भवन के पास पथराव की खबर आ गई. बताया गया है कि दो गुटों में तनाव के बाद पथराव हो गया. हालांकि चुनाव और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है.
आपसी झड़प के बाद पथराव
वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के समय सीकर में पथराव की घटना को लेकर फतेहपुर डीएसपी रामप्रसाद ने कहा है कि कुछ लोगों के बीच आपसी झड़प के बाद पथराव शुरू हो गया. कुछ लोगों को मुआवजा दिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. पुलिस ने यह भी बताया कि जिस जगह झड़प हुआ वो मतदान केंद्र से दूर है. इससे वोटिंग में कोई बाधा नहीं पहुंची है. जिन लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है, उन्हें जाकर वोट करना चाहिए. सभी को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.
#WATCH | Rajasthan Assembly elections: On Stone pelting in Sikar, Fathepur DSP Ramprasad says, "There has been stone pelting among some people after a verbal clash. Some people have been disbursed, and some people have been detained. We will take strict action. The polling is… pic.twitter.com/wpdpHPsaxf
— ANI (@ANI) November 25, 2023
दोपहर एक बजे तक लगभग 40 फीसदी मतदान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है. पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग की जा रही है. दोपहर एक बजे तक करीब 40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था. एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हुआ है. राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा. अधिकारी ने बताया कि एक बजे तक तिजारा सीट पर 52.36 फीसदी मतदान हुआ.
सुरक्षा की पूरी व्यवस्था
राजस्थान चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रदेश में कुल 36,101 स्थानों पर 51,507 मतदान केंद्र बनाए हैं. इनमें कुल 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं. 26,393 मतदान केन्द्रों से सजीव वेबकास्टिंग हो रही है. वहीं चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा है कि राज्य में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 65,277 बैलेट यूनिट, 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीन मतदान कार्य में उपयोग में लाई जा रही है.
Also Read: Rajasthan Election: राजस्थान में किसकी सरकार? वोट डालने पहुंचे नेताओं के अपने-अपने दावे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










