मां को मजबूत बनाएं !

Updated at : 05 Apr 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
मां को मजबूत बनाएं !

‘भारत माता की जय’ पर हो रहा बवाल देख कर दुःख होता है. भारत माता अर्थात अपनी धरती माता, जिस पर हम सब जन्मे, पले और बढ़े हैं. जो अनेक प्राकृतिक देन से विश्व में अनोखी और निराली है, उसका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. उसके सम्मान का सही अर्थ लोग शायद […]

विज्ञापन
‘भारत माता की जय’ पर हो रहा बवाल देख कर दुःख होता है. भारत माता अर्थात अपनी धरती माता, जिस पर हम सब जन्मे, पले और बढ़े हैं. जो अनेक प्राकृतिक देन से विश्व में अनोखी और निराली है, उसका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. उसके सम्मान का सही अर्थ लोग शायद आज भी भूले हुए हैं. इसलिए ही तो यह प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है.
महज जय बोलने से कुछ नहीं होता. इसका सही सम्मान तो इसकी प्राकृतिक संपदा संपन्नता और सुचिता को सही से कायम रखना ही है. किसी से जोर-जबरदस्ती जय बोलने के लिए कहना और ऐसा न करने पर उसके हाथ-पैर ही तोड़ देना, अपनी मां को रुलानेवाली दुखद घटना है, जो कभी उचित नहीं हो सकती. ऐसी बातों से ही तो इसकी आत्मा कमजोर होती है. इसलिए हम सभी को मिल कर इसे उसकी इच्छानुसार इसे मजबूत बनना ही होगा.
वेद मामूरपुर, नरेला, खिदिरपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola