ईमानदार छवि को दें अपना अमोल मत
Updated at : 07 Nov 2015 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

हर पांच साल के बाद नागरिकों को विधानसभा, लोकसभा और पंचायत सदस्यों को चुनने का मौका मिलता है. इस लोकतांत्रिक देश में जनता के एक वोट का महत्व काफी है. जनता के एक-एक वोट से ही सरकार और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं. चुने हुए नेता ही गांव, राज्य और पूरे देश का […]
विज्ञापन
हर पांच साल के बाद नागरिकों को विधानसभा, लोकसभा और पंचायत सदस्यों को चुनने का मौका मिलता है. इस लोकतांत्रिक देश में जनता के एक वोट का महत्व काफी है. जनता के एक-एक वोट से ही सरकार और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं. चुने हुए नेता ही गांव, राज्य और पूरे देश का शासन संभालते हैं. हमारे देश, राज्य और गांवों का भविष्य भी इन्हीं नेताओं के कार्यकलापों पर निर्भर करता है.
ऐसे में हमें यह देखना बहुत ही जरूरी है कि कौन हम सबका भला कर सकता है. जो ईमानदारी के साथ सबकी भलाई की बात सोचता हो और वह उस पर अमल करता हो, उसे ही अपना प्रतिनिधित्व सौंपना ज्यादा उचित होगा. अभी झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी है. कई पंचायतों में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये जा रहे हैं, तो कई जिलों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस बीच तय करना है कि वे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवार को अपने मत दें.
– वशिष्ठ कुमार हेंब्रम, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




