घूस के पैसों के आगे बेबस कानून

राजधानी में आये दिन बिना परमिट के एक रूट में लगभग 100 से 150 ऑटो रोजाना चल रहे हैं. बिना परमिट के सड़कों पर ऑटो के परिचालन से आम लोगो को परेशानी हो रही है. हालांकि, यातायात विभाग के कुछ अधिकारी समय-समय पर अभियान चला कर ऐसे वाहनों की जांच भी करते हैं, लेकिन पैसों […]
राजधानी में आये दिन बिना परमिट के एक रूट में लगभग 100 से 150 ऑटो रोजाना चल रहे हैं. बिना परमिट के सड़कों पर ऑटो के परिचालन से आम लोगो को परेशानी हो रही है.
हालांकि, यातायात विभाग के कुछ अधिकारी समय-समय पर अभियान चला कर ऐसे वाहनों की जांच भी करते हैं, लेकिन पैसों के आगे वे भी कायदे-कानून को ताक पर ही रख देते हैं. बिना परमिट वाले ऑटो चालकों को यातायात पुलिसकर्मियों के अलावा थानों में भी चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है. राजधानी में एक ऑटो चालक हर महीने हजारों का भुगतान करता है.
पिछले दरवाजे से आने वाली इस राशि का आपस में बंदरबांट कर दिया जाता है. स्थिति यह है कि बिना परमिट के ऑटो पर कार्रवाई करने की हालत में वे प्रदर्शन करने से भी बाज नहीं आते. एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी. सरकार इस पर गंभीरता से विचार करे.
– अभिषेक उरांव, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




