शहर में कब कम होगी बिजली समस्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी होने के बाद भी रांची में आये दिन बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती है. कभी मेंटनेंस, कभी पेड़ों की छंटाई, तो कभी तार बदलने के कारण घंटों बिजली गायब रहती है.एकाध घंटे के लिए नहीं, बल्कि पांच-छह घंटों तक अघोषित तरीके से बिजली काटी जाती है. हद तो तब हो […]
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी होने के बाद भी रांची में आये दिन बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती है. कभी मेंटनेंस, कभी पेड़ों की छंटाई, तो कभी तार बदलने के कारण घंटों बिजली गायब रहती है.एकाध घंटे के लिए नहीं, बल्कि पांच-छह घंटों तक अघोषित तरीके से बिजली काटी जाती है. हद तो तब हो जाती है, जब ट्रांसफॉर्मर खराब होने और तार गिरने के बाद पूरे हफ्ते या फिर महीने भर बिजली गड़बड़ रहती है. ऐसी स्थिति में आम शहरियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
कई बार उपभोक्ता बिजली कटौती की शिकायत लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क भी साधता है, लेकिन उन पर इसका कोई फर्क ही नहीं पड़ता. एक कान से शिकायत सुन कर दूसरे कान से निकाल देते हैं. यह समझ में नहीं आता कि आखिर शहर में बिजली समस्या कब समाप्त होगी?
त्रिपुरारी पाठक, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




