सरकार पहले दे वैकल्पिक स्थान

Published at :09 Feb 2015 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार पहले दे वैकल्पिक स्थान

रांची शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले छोटे दुकानदारों की बेरोजगारी बढ़ायी जा रही है. एक ओर सरकार लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन यह सिर्फ बातों और वादों में ही सिमट कर रह गया है. प्रशासन पर अपना हंटर चलाते हुए बिना किसी वैकल्पिक स्थान […]

विज्ञापन

रांची शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले छोटे दुकानदारों की बेरोजगारी बढ़ायी जा रही है. एक ओर सरकार लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन यह सिर्फ बातों और वादों में ही सिमट कर रह गया है. प्रशासन पर अपना हंटर चलाते हुए बिना किसी वैकल्पिक स्थान के ही दुकानों को उजाड़ने में लगा है.

वहीं, सरकार भी शहर के सौंदर्यीकरण और सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर अपनी छवि को स्वच्छ बनाने की फिराक में लगी है. जिन लोगों के पास पूंजी का अभाव है, वही लोग सड़कों के किनारे दुकान लगा कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. इनमें ज्यादातर शिक्षित बेरोजगार शामिल हैं, जिन्हें सरकार की ओर से सही समय पर रोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध नहीं कराये गये. पहले सरकार उन्हें वैकल्पिक स्थान दे.

प्रताप कुमार तिवारी, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola