26/11 को इतनी जल्दी भूल गये हम!

Published at :05 Dec 2014 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
26/11 को इतनी जल्दी भूल गये हम!

26 नवंबर 2008 को हमारे देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में समुद्र के रास्ते देश में घुस आये कुछ आतंकवादियों ने दहशत का नंगा नाच किया था. देश-विदेश में इस घटना की भर्त्सना की गयी और दोषियों को सख्त सजा की मांग की गयी. कई हफ्तों-महीनों तक यह मुद्दा पिंट्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में छाया […]

विज्ञापन
26 नवंबर 2008 को हमारे देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में समुद्र के रास्ते देश में घुस आये कुछ आतंकवादियों ने दहशत का नंगा नाच किया था. देश-विदेश में इस घटना की भर्त्सना की गयी और दोषियों को सख्त सजा की मांग की गयी. कई हफ्तों-महीनों तक यह मुद्दा पिंट्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में छाया रहा. लेकिन ऐसा लगता है कि वक्त के मरहम ने हमारे इस घाव को भी भर दिया है.
शायद इसीलिए इस बार अखबार में 26/11 से जुड़ी खबर ढूंढ़े नहीं मिल रही थीं. क्या हम इस घटना को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं? अगर हां, तो आज भी बर्दवान, पटना और बोधगया जैसे धमाके देश को क्यों दहला रहे हैं और अगर नहीं तो इतने बड़े हमले के प्रति हम इतने उदासीन क्यों हो गये हैं? 9/11 से सीख लेते हुए अमेरिका ने आतंकवादियों का चुन-चुन कर सफाया किया, लेकिन हमने क्या किया?
अमरजीत सिंह, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola