बीमार लोगों की बढ़ती संख्या के प्रति सचेत होने की जरूरत

Updated at : 04 Feb 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
बीमार लोगों की बढ़ती संख्या के प्रति सचेत होने की जरूरत

विविधताओं से भरा भारत बीमारियों का भारत बनता जा रहा है. कभी हमारे देश की शान और पहचान भिन्न-भिन्न रंग, रूप, भाषा, संस्कृति हुआ करती थी. विभिन्न अवसरों पर विविध संस्कृति के दर्शन के रूप में लघु भारत नजर आता था. वहीं, आज देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में भिन्न-भिन्न प्रांतों के तरह-तरह के रोगियों से […]

विज्ञापन

विविधताओं से भरा भारत बीमारियों का भारत बनता जा रहा है. कभी हमारे देश की शान और पहचान भिन्न-भिन्न रंग, रूप, भाषा, संस्कृति हुआ करती थी. विभिन्न अवसरों पर विविध संस्कृति के दर्शन के रूप में लघु भारत नजर आता था. वहीं, आज देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में भिन्न-भिन्न प्रांतों के तरह-तरह के रोगियों से भरे रहते हैं और ऐसा लगता है मानो लघु भारत बीमारियों से ग्रस्त होकर खोखला हो गया है. स्वस्थ भारत संक्रमित भारत बन गया है. इतने अधिक संख्याओं में विशेष अस्पतालों में मरीज नजर आते हैं कि लगता है हर घर बीमार है.

ऐसी स्थिति तब दिखती है जब रोग अधिक बढ़ जाने पर लोग अस्पताल की रुख करते हैं. सरकार के साथ व्यक्ति विशेष को भी जागने की जरूरत है, ताकि लोग स्वस्थ रहें न कि स्वास्थ्य से संघर्ष की स्थिति ही नियति बन जाये.

मिथिलेश कुमार, बलुआचक (भागलपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola