शपथ समारोह में पाक को न्योता क्यों!

नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आना संतोषजनक नहीं है. दुश्मन के साथ इस औपचारिकता की क्या जरूरत है? किसे खुश करने के लिए यह किया गया है? शहीदों के परिवार के आंसुओं की क्या इन्हें समझ नहीं? आज तक पाकिस्तान ने कभी भारत पर दया नहीं दिखायी […]
नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आना संतोषजनक नहीं है. दुश्मन के साथ इस औपचारिकता की क्या जरूरत है? किसे खुश करने के लिए यह किया गया है? शहीदों के परिवार के आंसुओं की क्या इन्हें समझ नहीं? आज तक पाकिस्तान ने कभी भारत पर दया नहीं दिखायी तो शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आकर उनमें कौन सा परिवर्तन होनेवाला है?
अपने देश में हिंदुओं पर अत्याचार करनेवालों, भारतीय कैदियों पर जुल्म ढानेवालों के साथ हाथ मिलाना क्या उचित है? देश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है, लेकिन पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध हमेशा एक जैसे रहे. हमेशा सिर पर आतंकवाद की लटकती तलवार लेकर भारतीय नागरिक जी रहे हैं. इस दुश्मन के साथ दोस्ती हमेशा नुकसान पहुंचाने वाली रही है. जाने कब चेतेंगे हमारे नेता!
जयेश राणो, मुंबई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










