परोक्ष प्रतिबद्धता

Updated at : 18 Dec 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
परोक्ष प्रतिबद्धता

यह बड़ी विडंबना है कि भारत में जितनी भी स्वायत्त एवं संवैधानिक संस्थाएं हैं, सभी सरकार के पैसे से चलती हैं और इसलिए कहीं-न-कहीं सत्ता के प्रति इनकी परोक्ष प्रतिबद्धता होती है. इन संस्थाओं के जो अधिकारी सत्ता के आगे नहीं झुकते, उनका हाल अशोक खेमका जैसा होता है. अशोक खेमका का 24 साल के […]

विज्ञापन
यह बड़ी विडंबना है कि भारत में जितनी भी स्वायत्त एवं संवैधानिक संस्थाएं हैं, सभी सरकार के पैसे से चलती हैं और इसलिए कहीं-न-कहीं सत्ता के प्रति इनकी परोक्ष प्रतिबद्धता होती है.
इन संस्थाओं के जो अधिकारी सत्ता के आगे नहीं झुकते, उनका हाल अशोक खेमका जैसा होता है. अशोक खेमका का 24 साल के सेवाकाल में 51 बार तबादला हुआ. इस समय चुनाव आयोग चर्चा में हैं. आरोप लग रहे है कि आयोग सरकार के इशारों पर काम कर रहा है. यह बात सही नहीं भी हो, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी राज्य विधानसभा के चुनाव की तिथि से पहले उसकी मतगणना की तिथि की घोषणा की गयी हो.
शिकायत तो यह भी है कि गुजरात चुनाव में अचार संहिता के उल्लंघन के आरोप सत्ता पक्ष पर भी लगे, मगर कार्रवाई सिर्फ विपक्ष पर लगे आरोपों पर हुई. समग्र रूप में देखें, तो मुझे इन सब में कुछ भी नया नहीं दिखाता. चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों का सच चाहे जो भी हो, स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के मामले पहले भी उजागर होते रहे हैं.
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola