अभिव्यक्ति पर हो रहा है हमला

Published at :15 Apr 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
अभिव्यक्ति पर हो रहा है हमला

अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने की घटना पर आज तमाम बुद्धिजीवियों की सोच, प्रतिक्रि या और बातें एक सार्थक सोच और विवेक की ओर संकेत करती हैं. इधर लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपहास हो रहा है. आरोपों-प्रत्यारोपों के भीषण युद्ध में हमारा लोकतंत्र, हमारी सभ्यता-संस्कृति कहीं खो गयी सी लगती है. थप्पड़ मारना, जूते […]

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने की घटना पर आज तमाम बुद्धिजीवियों की सोच, प्रतिक्रि या और बातें एक सार्थक सोच और विवेक की ओर संकेत करती हैं. इधर लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपहास हो रहा है.

आरोपों-प्रत्यारोपों के भीषण युद्ध में हमारा लोकतंत्र, हमारी सभ्यता-संस्कृति कहीं खो गयी सी लगती है. थप्पड़ मारना, जूते फेंकना, काली स्याही से मुंह काला करना- आक्रोश व्यक्त करने के ये तरीके हरगिज सभ्य और लोकतंत्रत्मक नहीं कहे जा सकते हैं.

यह आदिम और हिंसक प्रवृत्ति है, कहीं-कहीं इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया भी बनाया जा रहा है. मैं देश की एक आम नागरिक होने के नाते कड़े शब्दों में इसकी भर्त्सना करती हूं. यह सिलसिला बंद हो, वरना दुनियाभर में हमारे देश की कैसी छवि बनेगी?

पद्मा मिश्र, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola