35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

कोल्हान में जलेगा शिक्षा का अलख, खुलेंगे 13 एकलव्य मॉडल विद्यालय, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की भी सुविधा

शचिंद्र कुमार दास, सरायकेला :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड प्रवास के दौरान रांची से एकलव्य मॉडल विद्यालय योजना की लांचिंग की. इस योजना के तहत कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में 13 स्कूल खोले जाएंगे. सरायकेला -खरसावां जिला में एक, पूर्वी सिंहभूम जिला में दो और पश्चिमी सिंहभूम जिले में दसएकलव्य मॉड़ल विद्यालय खोले जायेंगे. […]

शचिंद्र कुमार दास, सरायकेला :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड प्रवास के दौरान रांची से एकलव्य मॉडल विद्यालय योजना की लांचिंग की. इस योजना के तहत कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में 13 स्कूल खोले जाएंगे. सरायकेला -खरसावां जिला में एक, पूर्वी सिंहभूम जिला में दो और पश्चिमी सिंहभूम जिले में दसएकलव्य मॉड़ल विद्यालय खोले जायेंगे. केंद्रीय आदिवासी मामलों केमंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है.
इस योजना के तहत वैसे प्रखंडों का चयन किया गया है, जहां जनजातीय आबादी 50 फीसदी है या फिर उससे अधिक है. इसके साथ साथ 20 हजार से अधिक की आदिवासी जनसंख्या वाले प्रखंडों का चयन किया गया है. केंद्र सरकार की जनजाति मामलों का मंत्रालय नवोदय विद्यालय संगठन की तर्ज पर एकलव्य विद्यालय संगठन बनायेगी. इसके तहत देशभर में 462 नये एकलव्य मॉडल विद्यालय खोले जाएंगे.
इनमें से 69 एकलव्य मॉडल विद्यालय झारखंड में बनाने की योजना हैं. इन स्कूलों में आदिवासी बच्चों के लिये कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई की व्‍यवस्‍था होगी. प्रत्येक स्कूल में 480 छात्रों का नामांकन होगा. साथ ही विद्यालय में बच्चोंके लिये आवास, भोजन, किताब से लेकर सभी तरह की जरुरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
  • नवोदय की तर्ज पर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 15 एकड़ में बनेगा स्कूल कैंपस
  • स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ कम से कम चार तरह के खेलों का भी होगा संचालन
  • राज्य में बनेंगे 69 एकलव्य विद्यालय, 50 फिसदी से अधिक आदिवासी आबादी को शिक्षा का लाभ
स्कूल कैंपस 14 से 15 एकड़ क्षेत्र में होगा तथा पढ़ाई के साथ साथ बच्चों
के लिये उनकी इच्छानुसार कम से कम चार तरह के खेलों की व्यवस्था रहेगी. स्कूलों की स्थापना के लिये जमीन चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. माना जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष में ही कुछ विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा. एकलव्य मॉडल विद्यालय के खुल जाने पर जनजातीय बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.
इन प्रखंडों में खुलेंगे एकलव्य मॉडल विद्यालय
:
प्रखंड का नाम कुल आवादी जनजातियों की आवादी प्रतिशत में जनजातियों की आवादी
सरायकेला-खरसावां जिला
कुचाई : 64,320 50,169 78
पूर्वी सिंहभूम
धालभूमगढ़ : 61,932 33,679 54.4
गुड़ाबांधा : 43,001 28,634 60
पश्चिमी सिंहभूम जिला
बंदगांव : 87,072 69,632 80
गोईलकेरा : 74,019 63,626 85.4
आनंदपुर : 44,406 30,557 68.8
टोंटो : 59,918 48,428 80.8
हाट गम्हरिया : 67,226 49,684 73.9
चाईबासा : 1,55,954 86,915 55.7
मंझारी : 53,792 32,168 59.8
कुमारडुंगी : 55,352 41,928 75.7
मझगांव : 72,616 53,214 73.3

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें