26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

नेता का सफरनामा : सालखन मुर्मू ने भाजपा से शुरू की थी दलीय राजनीति

रांची : झारखंड दिशोम पार्टी का गठन करने वाले सालखन मुर्मू 1977 में अॉल इंडिया झारखंड पार्टी के अध्यक्ष हुआ करते थे. झारखंड आंदोलन के दौर में वह झारखंड लिब्रेशन फ्रंट तथा फिर झारखंड समन्वय समिति में भी शामिल रहे. भाजपा मुख्य धारा की पहली पार्टी थी, श्री मुर्मू ने जिसका दामन थामा था. वर्ष […]

रांची : झारखंड दिशोम पार्टी का गठन करने वाले सालखन मुर्मू 1977 में अॉल इंडिया झारखंड पार्टी के अध्यक्ष हुआ करते थे. झारखंड आंदोलन के दौर में वह झारखंड लिब्रेशन फ्रंट तथा फिर झारखंड समन्वय समिति में भी शामिल रहे.
भाजपा मुख्य धारा की पहली पार्टी थी, श्री मुर्मू ने जिसका दामन थामा था. वर्ष 1996 में भाजपा ज्वाइन करने के बाद 1998 में श्री मुर्मू अोड़िशा की मयूरभंज सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े तथा जीत कर सांसद बने. इसके बाद का चुनाव (1999) भी उन्होंने जीता. इसके बाद सालखन जेडीपी, बसपा फिर जदयू, एनसीपी तथा अब फिर जदयू के सदस्य हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के लिए उन्होंने जदयू के टिकट पर मझगांव सीट से नामांकन दाखिल किया है.
कब किस पार्टी में रहे
1977: अॉल इंडिया झारखंड पार्टी के अध्यक्ष
1996 : भाजपा में शामिल
1998 : मयूरभंज से सांसद बने
1999 : मयूरभंज से सांसद बने
2002 : झा. दिशोम पार्टी का गठन
2004 : सिंहभूम से चुनाव लड़ा
2007 : बसपा में शामिल हुए
2007 : बसपा छोड़ जेडेपी में गये
2019 : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें