35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

मुख्यमंत्री समेत सभी 11 मंत्री जिस लोकसभा क्षेत्र से आते हैं, वहां भाजपा की हुई जीत

रांची : कसभा चुनाव में झारखंड सरकार के मंत्रियों की साख भी दावं पर लगी थी. चुनाव में राज्य सरकार के मंत्री जिस लोकसभा क्षेत्र से आते हैं, वहां भाजपा की जीत हुई. सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों की जीत में मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में मिले वोट अहम साबित हुए.जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में […]

रांची : कसभा चुनाव में झारखंड सरकार के मंत्रियों की साख भी दावं पर लगी थी. चुनाव में राज्य सरकार के मंत्री जिस लोकसभा क्षेत्र से आते हैं, वहां भाजपा की जीत हुई. सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों की जीत में मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में मिले वोट अहम साबित हुए.जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री रघुवर दास व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय का विधानसभा क्षेत्र है. मुख्यमंत्री जमशेदपुर पूर्वी व सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से विधायक हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने शानदार जीत दर्ज की है.

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पीएन सिंह चुनाव जीते. झारखंड सरकार में मंत्री अमर बाउरी धनबाद लोकसभा क्षेत्र से आते हैं. वह चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. धनबाद में पीएन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के कीर्ति अाजाद से था. पलामू लोकसभा सीट से बीडी राम दूसरी बार सांसद चुने गये. राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का विधानसभा क्षेत्र पलामू लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है. रामचंद्र चंद्रवंशी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा यादव सांसद चुनी गयीं. कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव विधायक हैं. गोड्डा लोकसभा के अंतर्गत मंत्री रणधीर सिंह व राज पलिवार का विधानसभा क्षेत्र है. गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दूबे तीसरी बार सांसद चुने गये. रणधीर सिंह सारठ से व राज पालिवार मधुपुर से विधायक हैं. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का विधानसभा क्षेत्र रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है.
रांची लाेकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने जीत दर्ज की है. संजय सेठ पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा दूसरी बार चुनाव जीते. झारखंड सरकार में मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी का विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है. मंत्री लुईस मरांडी का विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है.
दुमका से भी भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने जीत दर्ज की है. खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जीत दर्ज की है. झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा का विधानसभा क्षेत्र खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. ऐसे में झारखंड सरकार के सभी मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र जिस लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है, वहां भाजपा के प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें