35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

चुनाव में भाजपा को 57 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त

आजसू छह, झामुमो सात व कांग्रेस 11 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में रही कामयाब विवेक चंद्र-सुनील झा रांची : भाजपा ने मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा और इसे झारखंड में भी जन-जन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. पार्टी अपनी रणनीति के तहत उन क्षेत्रों में भी सेंध मारने में सफल रही, जहां […]

  • आजसू छह, झामुमो सात व कांग्रेस 11 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में रही कामयाब

विवेक चंद्र-सुनील झा

रांची : भाजपा ने मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा और इसे झारखंड में भी जन-जन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. पार्टी अपनी रणनीति के तहत उन क्षेत्रों में भी सेंध मारने में सफल रही, जहां यूपीए के विधायकों का खास प्रभाव था. भाजपा ने यूपीए के प्रभाव वाले कई क्षेत्रों में वोटरों को अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की. अब जबकि लोकसभा चुनाव के विधानसभावार पड़े वोटों का आंकड़ा जारी कर दिया गया है, तो तस्वीर पूरी तरह साफ नजर आ रही है.

विश्लेषक इसे भाजपा की रणनीति की विशेष सफलता और आम आदमी तक पहुंचने की उसकी क्षमता के रूप में आंक रहे हैं. चुनाव आयोग से मिले आंकड़े ही बता रहे हैं कि यूपीए विधायकों के क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशियों को खूब वोट मिले हैं. विजयी सीटों पर भाजपा के विधायकों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है.

लोकसभा चुनाव का विधानसभावार परिणाम देखने पर 81 में से 57 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली है. वहीं, एनडीए के सहयोगी आजसू को छह विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है. जबकि, यूपीए में झामुमो सात एवं कांग्रेस 11 विधानसभा में आगे है. कांग्रेस को सिंहभूम के चाईबासा, मंझियांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर व चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है.
खूंटी में तोरपा, खूंटी, सिमडेगा व कोलेबिरा में कांग्रेस को बढ़त मिली है. लोहरदगा में सिसई और गुमला विधानसभा में भी कांग्रेस आगे रहा. झामुमो राजमहल लोकसभा सीट में बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ व महेशपुर में बढ़त बनाने में कामयाब रहा. दुमका में झामुमो शिकारीपाड़ा और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही बढ़त ले सका.
भाजपा को राजमहल व सिंहभूम में एक-एक, दुमका में चार, गोड्डा में छह, चतरा में पांच, खूंटी में दो, लोहरदगा में तीन, पलामू में छह, हजारीबाग में छह, धनबाद में छह, रांची में छह, जमशेदपुर में छह व कोडरमा में छह सीटों पर बढ़त मिली है. वहीं, एनडीए की सहयोगी आजसू ने गिरिडीह के सभी छह विधानसभा में बढ़त बनायी है. पांच एसटी आरक्षित लोकसभा सीटों में कुल 29 विधानसभा क्षेत्र हैं. इनमें से 18 पर यूपीए को बढ़त मिली है. जबकि, 11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बढ़त बनाने में सफल हुई है.
  • पांच एसटी आरक्षित लोकसभा सीटों के 29 विधानसभा क्षेत्र में 18 पर यूपीए और 11 पर भाजपा को बढ़त
  • खूंटी में तोरपा, खूंटी, सिमडेगा व कोलेबिरा में कांग्रेस को बढ़त मिली
  • दुमका में झामुमो शिकारीपाड़ा और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही बढ़त ले सका
  • लोस चुनाव में विजेता व उपविजेता रहे प्रत्याशियों को विधानसभावार कितने वोट मिले
राजमहल
विस बीजेपी जेएमएम
राजमहल 80,262 1,03,062
बोरियो 65,307 76,301
बरहेट 49,299 62,921
लिट्टीपाड़ा 55,035 71,504
पाकुड़ 1,25,966 76,711
महेशपुर 58,212 89,635
कुल वोट 4,08,635 5,07,830
दुमका संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी जेएमएम
शिकारीपाड़ा 61,774 70,614
नाला 91,121 57,271
जामताड़ा 82,530 98,519
दुमका 78,623 68,758
जामा 68,527 60,573
सारठ 1,01,173 80,423
कुल वोट 4,84,923 4,37,333
गोड्डा संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी जेवीएम
जरमुंडी 95,683 45,780
मधुपुर 1,08,663 95,882
देवघर 1,50,786 75,000
पोड़ैयाहाट 90,841 78,277
गोड्डा 98,285 74,455
महगामा 91,125 81,283
कुल वोट 6,37,610 4,53,383
चतरा संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
सिमरिया 1,31,092 31,083
चतरा 1,26,172 18,494
मनिका 63,935 38,120
लातेहार 94,995 41,506
पांकी 1,10,011 20,051
कुल वोट 5,28,077 1,50,206
कोडरमा संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी जेवीएम
कोडरमा 1,58,413 41,734
बरकठ्ठा 1,56,068 38,765
धनवार 95,279 62,164
बगोदर 1,34,909 26,481
जमुआ 1,15,733 51,064
गांडेय 91,594 77,024
कुल वोट 7,53,016 2,97,416
गिरिडीह संसदीय क्षेत्र
विधानसभा आजसू जेएमएम
गिरिडीह 95,248 65,293
डुमरी 1,08,877 71,173
गोमिया 1,18,477 60,389
बेरमो 1,12,971 70,522
टुंडी 1,06,736 74,099
बाघमारा 1,04,555 56,792
कुल वोट 6,48,2773,99,930
धनबाद संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
बोकारो 1,81,699 74,758
चंदनकियारी 1,24,601 32,806
सिंदरी 1,37,740 67,163
निरसा 1,41,013 48,867
धनबाद 1,48,300 71,366
झरिया 91,351 45,181
कुल वोट 8,27,234 3,41,040
रांची संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
इचागढ़ 1,18,211 49,337
सिल्ली 86,765 36,174
खिजरी 1,04,871 85,272
रांची 1,02,217 71,408
हटिया 1,44,728 95,278
कांके 1,47,509 85,203
कुल वोट 7,06,828 4,23,802
जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी जेएमएम
बहरागोड़ा 93,275 62,009
घाटशीला 87,087 73,298
पोटका 1,07,090 80,118
जुगसलाई 1,35,421 66,774
जमशेदपुर(पू) 1,34,317 32,762
जमशेदपुर(प) 1,21,794 62,391
कुल वोट 6,79,632 3,77,542
सिंहभूम संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
सरायकेला 1,40,603 77,644
चाईबासा 37,982 91,678
मझियांव 29,092 88,418
जगरनाथपुर 44,148 57,056
मनोहरपुर 52,152 58,264
चक्रधरपुर 55,182 58,485
कुल वोट 3,59,660 4,31,815
खूंटी संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
खरसावां 88,852 55,971
तमाड़ 86,352 44,871
तोरपा 43,964 65,122
खूंटी 51,410 72,812
सिमडेगा 66,122 71,894
कोलेबिरा 44,866 69,798
कुल वोट 3,82,638 3,81,193
लोहरदगा संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
मांडर 91,442 90,254
बिशुनपुर 73,255 59,946
गुमला 62,628 69,313
सिसई 61,504 71,978
लोहरदगा 80,698 68,577
कुल वोट 3,71,595 3,61,232
पलामू संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी राजद
डालटनगंज 1,45,935 46,842
बिश्रामपुर 1,18,583 39,379
छतरपुर 1,00,126 39,565
हुसैनाबाद 94,858 39,410
गढ़वा 60,694 12,231
भवनाथपुर 1,55,791 51,077
कुल वोट 7,55,659 2,78,053
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र
विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
बरही 1,24,120 36,937
बड़कागांव 1,43,197 47,064
रामगढ़ 1,49,018 49,700
मांडू 1,58,989 55,442
हजारीबाग 1,52,035 59,979
कुल वोट 7,28,798 2,49,250

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें