26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

कोल्हान में हुए 15 विधानसभा चुनाव, 98 महिलाएं लड़ीं, सिर्फ पांच ने मारी बाजी

संजीव भारद्वाज पहली बार 1962 में प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्स्ना अखौरी चुनाव लड़ी थी जमशेदपुर : 1952-2014 तक कोल्हान में हुए 15 विधानसभा चुनाव में मात्र 98 महिलाओं ने भाग्य आजमाया. इनमें 12 बार सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को अलग-अलग विधानसभा सीट से जीत का आशीर्वाद मिला, जबकि 86 महिला प्रत्याशी पराजित हुईं. […]

संजीव भारद्वाज

पहली बार 1962 में प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्स्ना अखौरी चुनाव लड़ी थी

जमशेदपुर : 1952-2014 तक कोल्हान में हुए 15 विधानसभा चुनाव में मात्र 98 महिलाओं ने भाग्य आजमाया. इनमें 12 बार सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को अलग-अलग विधानसभा सीट से जीत का आशीर्वाद मिला, जबकि 86 महिला प्रत्याशी पराजित हुईं. कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों में से जमशेदपुर पूर्वी से मधु ज्योत्स्ना अखौरी, चाईबासा से मुक्तिदानी सुम्ब्रुई, मनोहरपुर से जोबा मांझी, पोटका से मेनका सरदार और जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा ने जीत दर्स्कर सकीं.

इन पांचों महिलाओं में जगन्नाथपुर की गीता कोड़ा अब तक की सबसे अधिक भाग्यशाली महिला जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने कोल्हान से विधानसभा के रास्ते लोकसभा का सफर भी तय किया. 2009 और 2014 का विधानसभा और 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा, तीनों में ही उन्हें जीत मिली. बाकी अन्य चार महिलाओं ने जीत-हार का सामना किया है.

1952, 1957 और 1972 के चुनाव में एक भी महिला चुनाव मैदान में नहीं उतरीं. 1962 में महिला प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव लड़ने की हिम्मत प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्स्ना अखौरी ने जुटायी. जमशेदपुर (संयुक्त) से चुनाव लड़ा, इसमें वे दूसरे स्थान पर रहीं. झारखंड बनने के बाद पूर्वी सिंहभूम से मेनका सरदार व पश्चिम से जोबा मांझी को पहली महिला जनप्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल हुआ. 2009 में मेनका सरदार, गीता कोड़ा व 2014 में मेनका सरदार, जोबा मांझी और गीता कोड़ा ने जीत हासिल की.

विधानसभा पहुंचीं महिला प्रत्याशी

वर्ष सीट विजेता का नाम पार्टी अंतर

1967 जमशेदपुर पूर्वी मधु ज्योत्सना अखौरी कांग्रेस 17,083

1977 चाईबासा मुक्तिदानी सुम्ब्रुई झापा 6,931

1980 चाईबासा मुक्तिदानी सुम्ब्रुई निर्दलीय 12449

1995 मनोहरपुर जोबा मांझी जेपीपी 20,219

2000 पोटका मेनका सरदार भाजपा 30,132

2000 मनोहरपुर जोबा मांझी यूजीडीपी 29,607

2005 मनोहरपुर जोबा मांझी यूजीडीपी 26,810

2009 जगन्नाथपुर गीता कोड़ा जेबीएसबी 37,145

2009 पोटका मेनका सरदार भाजपा 44,095

2014 पोटका मेनका सरदार भाजपा 68,191

2014 मनोहरपुर जोबा मांझी झामुमो 57,588

2014 जगन्नाथपुर गीता कोड़ा जेबीएसपी 48,384

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें