Weather Forecast Updates: दिल्ली-झारखंड में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों का हाल
Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली है. हालांकि फिर मौसम एक बार करवट लेगा. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश के आसार बने हुए हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.
हिमाचल में कुछ स्थानों पर 18 और 19 को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश में 17 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं. प्रदेश में बुधवार और गरुवार को मौसम साफ रहेगा. मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 18 और 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है.
उत्तर भारत में बढ़ा न्यूनतम तापमान
उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके चलते मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह धीरे-धीरे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भी कवर कर सकता है.
दिल्ली में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आईएमडी ने कहा कि बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
झारखंड में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र ने 19 फरवरी को झारखंड में बारिश की संभावना जतायी है. इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 20 फरवरी को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले ब��दल भी बन सकते हैं. इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए