Live Updates

Weather Forecast Update : फिर करवट लेगा मौसम,अगले 24 घंटे तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा,पारा गिरेगा , यहां होगी बारिश, उत्तर भारत में शीतलहर, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Sahibzada Ajit Singh Nagar: A man boards a bus amid dense fog during a cold morning, in Sahibzada Ajit Singh Nagar district, Tuesday, Dec. 29, 2020. (PTI Photo)(PTI29-12-2020_000058B)

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) से लोग परेशान हैं. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट आई है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. 24 जनवरी तक देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों के आकाश में बादल नजर आएंगे. कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

सर्दी और कुहरे का अनुमान

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है. विभाग ने कई जिलों में शीतलहर व कोहरे की चेतावनी जारी की है.

तेज ठंड पड़ सकती है

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है.

अगले 24 घंटे तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा. इसके बाद राहत मिल सकती है. न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं, 26 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. सुबह में धुंध रह सकती है.

फिर करवट लेगा मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने से उत्तराखंड में मौसम के करवट लेने की संभावना है. पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं तो देहरादून व हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. देश के उत्‍तरी हिस्‍से में कड़ाके की ठंड परने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

उत्तर प्रदेश में ठंड में होगा फिर इजाफा

उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर इजाफा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग ने बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आने के आसार हैं.

बर्फबरी के कारण कश्मीर में विमान सेवाएं प्रभावित

घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के कारण शनिवार को कश्मीर आने-जाने वाली विमान सेवाएं प्रभावित हुईं. अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी तड़के शुरू हुई थी और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola